India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्वींसलैंड (Queensland) के कैरारा ओवल (Carrara Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. दूसरे मैच में मजबान टीम ने दर्ज की थी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India 4th T20I Match Winner Prediction: कल टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और अभी दो मैच बाकी हैं. सीरीज अभी बराबरी पर है. चौथा मुकाबला जो भी टीम अपने नाम करेगी, उसकी सीरीज जीत की संभावना ज्यादा प्रबल हो जाएगी. इसलिए अगला मैच काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. हालांकि अगले मैच से पहले दोनों टीमों ने अपने अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव किए हैं. टीम इंडिया से कुलदीप यादव को वापस बुला लिया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड को भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए भेज दिया है. ऐसे में अगला मैच में टीमें काफी बदली बदली सी नजर आएंगी.
टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. इसी तरह कप्तान सूर्यकुमार भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और आर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी.
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
पिछले मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल अभी तक सीरीज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में गिल से काफी उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह एक और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श कमाल की फॉर्म में हैं. मार्श से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है. ग्लेन मैक्सवेल के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी. ट्रेविस हेड एशेज सीरीज की तैयारियों के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS T20I Head To Head)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 15 मुकाबलों में नौ में टीम इंडिया और पांच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं. तटस्थ स्थान पर पांच मैचों में तीन में टीम इंडिया और 22 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है.
क्वींसलैंड के मौसम का हाल (Queensland Weather Updates Live Report for IND vs AUS 4th T20I 2025)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के कारण मैच नहीं रुकेगा. खेल के दौरान वातावरण में बादल छाए रहने और तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
कैरारा ओवल की पिच रिपोर्ट (Carrara Oval Pitch Report for IND vs AUS 4th T20I 2025)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा. कैरारा ओवल में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है. क्वींसलैंड में सतह अच्छा उछाल देती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मूवमेंट में मदद मिलती है. यहां शॉट खेलना वाकई बहुत कठिन हो सकता है. स्पिनरों को भी पिच से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन शुरुआत में यह केवल तेज गेंदबाजों के लिए ही मैदान है. कम अंक आना कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 4th T20I Probable Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया (Australia 4th T20I Probable Playing XI): मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू क्यूनेमैन और सीन एबॉट.
टीम इंडिया (India 4th T20I Probable Playing XI): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY