क्रिकेट

Australia vs England Test Stats At Melbourne: टेस्ट क्रिकेट में मेलबर्न के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे. स्टीव स्मिथ का मेलबर्न में शानदार प्रदर्शन रहा है और वह आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी उम्दा पारी खेलना चाहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी.

Australia vs England Test Stats At Melbourne: टेस्ट क्रिकेट में मेलबर्न के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 4th Test: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार यानी 26 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand Announce ODI, T20I Squad For India Series: टीम इंडिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हुआ ऐलान, केन विलियमसन की हुई छुट्टी; देखें स्क्वॉड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे. स्टीव स्मिथ का मेलबर्न में शानदार प्रदर्शन रहा है और वह आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी उम्दा पारी खेलना चाहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी. ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा. इस बीच मेलबर्न के मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

मेलबर्न में कुछ ऐसा रहा हैं इंग्लैंड का प्रदर्शन

साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला गया था. मेलबर्न में अबतक दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 57 टेस्ट मैच खेले जा चुके है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 29 में जीत हासिल की है. इस बीच आठ मैच ड्रॉ रहे और एक मैच 1970-71 के सीजन में रद्द कर दिया गया था. दिलचस्प रूप से किसी भी दूसरी मेहमान टीम ने मेलबर्न में पांच टेस्ट भी नहीं जीते हैं.

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का शानदार रहा है प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने 1877 से अब तक मेलबर्न में कुल 117 टेस्ट खेले हैं. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 68 मैच जीते हैं. जबकि, 32 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. साल 2000 की शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेलबर्न में 25 टेस्ट में से 19 में जीत हासिल की हैं और 4 में शिकस्त झेली है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की आखिरी हार साल 2020 में टीम इंडिया के खिलाफ आई थी.

ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों का मेलबर्न में प्रदर्शन

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे. इस मैदान पर स्टीव स्मिथ ने 77.87 की औसत और पांच शतकों की मदद से 1,246 रन बनाए हैं. उस्मान ख्वाजा (41.66 के औसत से 500 रन) और मार्नस लाबुशेन (38.20 के औसत से 382 रन) ने भी यहां अच्छा प्रदर्शन किया है. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क को यहां संघर्ष करना पड़ा है. मिचेल स्टार्क ने 33.26 की औसत के साथ 26 विकेट लिए हैं.

इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ियों का मेलबर्न में प्रदर्शन

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने मेलबर्न में पांच टेस्ट पारियों में 2 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस बीच जो रूट का बल्लेबाजी औसत सिर्फ 35.60 है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने यहां चार पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 17.25 की औसत के साथ 69 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में बेन स्टोक्स ने तीन विकेट लिए हैं. जैक क्रॉली इंग्लैंड की मौजूदा एशेज टीम के अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यहां टेस्ट खेला है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2025 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).