क्रिकेट

ICC WTC 2025–27 Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को हराकर चौथे स्थान पर पहुंचा भारत, यहां देखें बाकि टीमों का हाल

आईसीसी द्वारा आयोजित यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, टेस्ट क्रिकेट को प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी और तब से हर दो साल में इसका आयोजन होता है. 2025-27 का यह चौथा संस्करण है, जिसमें नौ टीमें जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेशभाग ले रही हैं.

ICC WTC 2025–27 Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को हराकर चौथे स्थान पर पहुंचा भारत, यहां देखें बाकि टीमों का हाल
ICC World Test Championship (Photo credit: ICC)

ICC World Test Championship 2025–27 Updated Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (ICC WTC 2025-27) में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न केवल अपने 24 अंक पूरे किए, बल्कि 100 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर भी बना हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाई है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने अभियान को पटरी पर ला दिया है. इस जीत के साथ भारत ने 12 अंक हासिल किए और अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है. टेस्ट क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हर टीम को जीत पर 12 अंक, ड्रॉ पर 4 अंक और टाई होने पर 6 अंक दिए जाते हैं. हालांकि, टीमों की रैंकिंग अंक के आधार पर नहीं बल्कि पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के आधार पर तय होती है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ब्रायन लारा से लेकर वियान मुल्डर और वॉली हैमंड ने बनाए एक पारी में सबसे ज़्यादा रन, यहां देखिए टाॅप 10 सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट

अब तक के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया दो-दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचे हैं. हालांकि, भारतीय टीम दोनों ही बार खिताब जीतने में नाकाम रही है. वहीं, पहला संस्करण न्यूजीलैंड ने जीता था और तीसरा दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा. आने वाले मुकाबलों में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें अपनी स्थिति और मज़बूत करने की कोशिश करेंगी, जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सफर अभी शुरू होना बाकी है. वहीं वेस्टइंडीज को वापसी के लिए अपने खेल में काफी सुधार करना होगा.

ICC WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल अपडेटेड

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक कटौती अंक प्रतिशत (PCT)
1 ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 0 24 100.00%
2 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67%
3 इंग्लैंड 2 1 1 0 0 12 50.00%
4 भारत 2 1 1 0 0 12 50.00%
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 0 4 16.67%
6 वेस्टइंडीज 2 0 2 0 0 0 0.00%
7 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0 0.00%
8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0.00%
9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0.00%

आईसीसी द्वारा आयोजित यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, टेस्ट क्रिकेट को प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी और तब से हर दो साल में इसका आयोजन होता है. 2025-27 का यह चौथा संस्करण है, जिसमें नौ टीमें जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेशभाग ले रही हैं. प्रत्येक टेस्ट सीरीज़ का उद्देश्य न केवल द्विपक्षीय मुकाबले जीतना होता है, बल्कि WTC फाइनल में जगह बनाना भी होता है. इस चक्र में दक्षिण अफ्रीका डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछले संस्करण के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हराकर खिताब अपने नाम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).