क्रिकेट

WI vs AUS 1st Test 2025 Day 4 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ को पहले टेस्ट में 159 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त, ट्रैविस हेड बने मैन ऑफ द मैच, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए 159 रन की बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. टेस्ट क्रिकेट का यह मुकाबला सिर्फ तीन दिन में ही समाप्त हो गया, जिसमें बल्लेबाज़ों की तुलना में गेंदबाज़ों का बोलबाला रहा

WI vs AUS 1st Test 2025 Day 4 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ को पहले टेस्ट में 159 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त, ट्रैविस हेड बने मैन ऑफ द मैच, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला टेस्ट मैच 25 जून (मंगलवार) से बारबाडोस (Bridgetown) के केन्सिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए 159 रन की बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. टेस्ट क्रिकेट का यह मुकाबला सिर्फ तीन दिन में ही समाप्त हो गया, जिसमें बल्लेबाज़ों की तुलना में गेंदबाज़ों का बोलबाला रहा. 'शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया': क्रिकेटर यश दयाल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 180 रन पर सिमट गई. ट्रैविस हेड ने 78 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा ने 128 गेंदों में 47 रन जोड़े. वेस्टइंडीज़ की ओर से जेयडन सील्स ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 15.5 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट झटके. शमर जोसेफ ने भी 4 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाल दिया.

जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम भी पहली पारी में संघर्ष करती रही और 190 रन पर ऑलआउट हो गई. शाई होप ने 48 रन बनाए, जबकि रोस्टन चेज़ ने 44 रनों की धीमी लेकिन अहम पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए और बो वेस्टर ने भी उपयोगी 2 विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज़ को 10 रन की मामूली बढ़त मिली.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में ज़ोरदार वापसी की और 310 रन बनाकर वेस्टइंडीज़ के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा. इस बार मिडल ऑर्डर में एलेक्स कैरी (65 रन, 75 गेंद) और बो वेस्टर (63 रन, 120 गेंद) ने शानदार बल्लेबाज़ी की. शमर जोसेफ ने एक बार फिर गेंद से चमक बिखेरी और 25.5 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट लिए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास मदद नहीं मिली.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम केवल 141 रन पर सिमट गई. शमर जोसेफ ने 22 गेंदों में 44 रन ठोककर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ नाकाम रहे। जोश हेज़लवुड ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 12 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि नाथन लायन ने भी 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज़ की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई.

इस मैच में ट्रैविस हेड को उनकी दोनों पारियों की शानदार बल्लेबाज़ी (59 और 61 रन) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. हेड की बल्लेबाज़ी ने ऑस्ट्रेलिया को संकट से निकालकर मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा गेंदबाज़ों ने भी पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 07:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).