एलेक्स कैरी ने कहा- माइकल हसी के साथ मेरी तुलना करना सही नहीं है

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने कहा है कि माइकल हसी के साथ उनकी तुलना करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा माइकल के प्रतिभा के आधे भी नहीं है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलिया को अब एक अगस्त से इंग्लैंड दौरे पर एशेज सीरीज खेलनी है.

एलेक्स कैरी (Photo Credits: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने कहा है कि माइकल हसी (Michael Hussey) के साथ उनकी तुलना करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा माइकल के प्रतिभा के आधे भी नहीं है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलिया को अब एक अगस्त से इंग्लैंड दौरे पर एशेज सीरीज खेलनी है. कैरी अब स्टीव वॉ के साथ मिलकर इस सीरीज की तैयारियों में जुटी है. वॉ ने कैरी की तुलना हसी से की है. स्टीव वॉ एशेज सीरीज के लिए टीम के मेंटर हैं. वहीं, कैरी रिजर्व विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे क्योंकि टीम के कप्तान टिम पैन पहले ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

कैरी ने कहा, "अगर मेरी प्रतिभा उनके (हसी) आधे के बराबर हुई तो मुझे खुशी होगी. हसी शानदार खिलाड़ी थे. स्टीव वॉ हमारी टीम के साथ जुड़े हैं जो बहुत अच्छा है. मुझे लगता है कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में करीब नौ बार ऐशेज सीरीज जीतने में सफलता पाई है. हम बहुत भाग्यशाली है कि उनके जैसा दिग्गज खिलाड़ी हमारे साथ है जिनके पास ज्ञान और अनुभव की कोई कमी नहीं है." आस्ट्रेलिया के लिए अब तक 29 वनडे मैच खेलने वाले कैरी ने विश्व कप में नौ पारियों में 62.50 के औसत से 375 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: वर्ल्ड कप फाइनल के अंपायर कुमार धर्मसेना ने ओवरथ्रो पर मानी गलती

उन्होंने कहा, "विश्व कप के दौरान अलग अलग परिस्थितियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. वॉर्नर और स्मिथ की टीम में वापसी हुई और मैच के दौरान इन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करके बहुत कुछ सीखने को मिलता है." कैरी ने कहा, "नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए आप मानते हैं कि आखिरी दस ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप क्रीज पर डटकर खेलने और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं."

विकेटकीपर ने कहा, "कभी कभी ऐसा लगता था कि मैं अच्छी क्रिकेट खेल रहा हूं, कुछ टेस्ट क्रिकेट की तरह. ऐसी स्थिति में आप दबाव को सोखते हैं और पारी को संवारने की कोशिश करते हैं. ऐसे मुश्किल हालात से उबरने में कामयाबी पाने के बाद अच्छा लगा."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट