AUS vs SA 2nd T20I 2025 Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Preview: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को डार्विन (Darwin) के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड(Marrara Cricket Ground) में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टिम डेविड मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में 83 रन ठोकते हुए 4 चौके और 8 छक्के लगाए. कैमरून ग्रीन ने भी 13 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेली. हालांकि ट्रैविस हेड (2 रन) और जोश इंग्लिस (0 रन) जैसे कुछ बल्लेबाज असफल रहे, लेकिन अंत में बेन द्वारशुइस ने 19 गेंदों में 17 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना माफाका सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 में बरसेंगे रन या होगी बारिश? जानिए डार्विन का मौसम और मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंदों में 37 रन जोड़े. लेकिन बाकी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. बेन द्वारशुइस और जोश हेज़लवुड ने तीन-तीन विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सही समय पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलित प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की.

टी20 में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA Head To Head): दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम महज आठ मैच ही जीत सकी है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(AUS vs SA Key Players To Watch Out): कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश हेज़लवुड, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(AUS vs SA Mini Battle): ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज क्वेना मफाका के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, रयान रिकेल्टन और जोश हेज़लवुड के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20  2025 कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 2025 लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैचों के ब्रॉडकास्ट अधिकार Star Sports Network के पास हैं. ऐसे में AUS vs SA दूसरे T20I 2025 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भारत में Star Sports के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा. चूंकि Star Sports Network के पास इस सीरीज़ के डिजिटल राइट्स भी हैं, इसलिए भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी. क्रिकेट फैंस JioHotstar के ऐप या वेबसाइट के जरिए इन रोमांचक मुकाबलों का आनंद कहीं से भी ले सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\