क्रिकेट

AUS A vs IND A 2nd Unofficial Test 2024 Day 1 Stumps: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर 2 विकेट 53 रन; भारत ए से 108 रन पीछे

ऑस्ट्रेलिया ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की अनऑफिसियल टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 07 नवंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. पहले दिन का खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहली पारी में 17.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं.

AUS A vs IND A 2nd Unofficial Test 2024 Day 1 Stumps: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर 2 विकेट 53 रन; भारत ए से 108 रन पीछे
AUS A vs IND A (Photo: @cricketcomau/X)

Australia A National Cricket Team vs India A National Cricket Team 2nd Unofficial Test 2024 Day 1 Stumps: ऑस्ट्रेलिया ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की अनऑफिसियल टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 07 नवंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. पहले दिन का खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहली पारी में 17.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं. मेजबान टीम भारत से 108 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से फिलहाल मार्कस हैरिस 42 गेंदों में 26 रन और सैम कोनस्टास 11 गेंदों में 1 बनाकर नाबाद है. जबकि कप्तान नाथन मैकस्वीनी 14 रन और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 3 बनाकर आउट हो गए है. वहीं भारत ए की ओर से पहली पारी में गेंदबाजी में मुकेश कुमार और खलील अहमद ने एक-एक विकेट चटकाए. यह भी पढें: Australia vs Pakistan 2nd ODI 2024 Live Streaming: दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

मैच की बात करें तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए का स्कोर 57.1 ओवर में 161 रन सिमट गई है. भारत ए की ओर ध्रुव जुरेल ने हाफ सेंचुरी ठोका. ध्रुव जुरेल ने 186 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली. ध्रुव जुरेल के अलावा देवदत्त पडिक्कल 26 रन, नितीश रेड्डी 16 रन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 4 रन और केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि अभिमन्यु ईश्वरन, साईं सुदर्शन और तनुश कोटियन बिना खाता खोले आउट हो गए.

वहीं ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से माइकल नेसर ने 12.2 ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा स्कॉट बोलैंड को एक विकेट और ब्यू वेबस्टर को 3 विकेट मिला. वहीं अंत में कोरी रोच्चिचोली और कप्तान नाथन मैकस्वीनी भी एक-एक विकेट झटके.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).