Asia Cup 2023: एशिया कप में इतनी बार टकराएंगी टीम इंडिया और पाकिस्तान, जानें कब-कब हो सकता हैं हाईवोल्टेज मुकाबला
एशिया कप में टीम इंडिया का अब तक बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप पर कब्ज़ा किया है. वहीं श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है. आखिरी बार टीम इंडिया साल 2018 में ख़िताब पर कब्ज़ा किया था. इससे पहले साल 2016 में भी खिताब जीता था.
मुंबई: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का शेड्यूल आ गया हैं. इस टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से हो रहा हैं. मेजबान पाकिस्तान (Pakistan) 30 अगस्त को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में नेपाल (Nepal) से भिड़ने को तैयार है. एशिया कप में टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जाएगा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका (Sri Lanka) के कैंडी (Candy) में भिड़ेंगी. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रीड मॉडल में हो रहा हैं. टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान में और बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. वहीं फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो (Colombo) में होगा.
टीम इंडिया और पाकिस्तान एशिया कप में एक ग्रुप-ए का हिस्सा हैं और दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत 2 सितंबर को कैंडी के मैदान पर देखने को मिलेगी. वनडे वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए इस बार एशिया कप का आयोजन 50 ओवरों का किया जा रहा है. Asia Cup 2023 Schedule Out: एशिया कप का कार्यक्रम घोषित, इस दिन होगा टीम इंडिया और पाकिस्तान का थ्रिलर मुकाबला, जानें सब कुछ!
टीम इंडिया और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में तीसरी टीम नेपाल की है ऐसे में उसका सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं.
बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच जहां ग्रुप मुकाबले में पहली भिड़ंत 2 सितंबर को देखने को मिलेगी. वहीं इसके बाद 10 सितंबर को दोनों टीमों के बीच सुपर-4 में मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह मुकाबला 10 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा. इसके बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती हैं तो 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में एक महीने में तीसरी बार भिड़ंत देखने को मिलेगी.
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
एशिया कप के वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 7 मुकाबले जीते है, जबकि पाकिस्तान महज 5 बार ही जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. एशिया कप में टीम इंडिया का अब तक बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप पर कब्ज़ा किया है. वहीं श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है. आखिरी बार टीम इंडिया साल 2018 में ख़िताब पर कब्ज़ा किया था. इससे पहले साल 2016 में भी खिताब जीता था.
एशिया कप 2022 का फाइनल श्रीलंका ने जीता था. इस बार रोहित शर्मा के पास एशिया कप जीतने का सुनहरा मौका होगा. पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रह चुका है. पाकिस्तान ने साल 2000 और साल 2012 में खिताब पर कब्ज़ा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

