क्रिकेट

Asia Cup 2023, IND vs PAK: टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में कुछ ऐसा हैं बाबर आज़म का रिकॉर्ड, आंकड़ें देख हो जाएंगे दंग

टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड बेहद ही शर्मनाक रहा है. बाबर आजम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक टीम इंडिया के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. साल 2017 में वह पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ खेले थे.

Asia Cup 2023, IND vs PAK: टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में कुछ ऐसा हैं बाबर आज़म का रिकॉर्ड, आंकड़ें देख हो जाएंगे दंग
बाबर आजम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला गया. एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. एशिया कप में इस बार टीम इंडिया (Team India) अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले की हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. Asia Cup 2023 Match 2, BAN vs SL Live Score Update: 164 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी, मथीशा पथिराना ने की घातक गेंदबाजी

क्रिकेट के मैदान पर जब भी टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. इस बार एशिया कप में दोनों टीमें 2 सितंबर को आपस में भिड़ेंगी. इस मुकाबले से पहले जानें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है.

पाकिस्तान टीम के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम का वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ कुछ खास रिकॉर्ड नहीं है. अब तक वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ बाबर आजम एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. बाबर आजम ने साल 2017 में टीम इंडिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चार साल बाद वनडे मुकाबला खेला जाएगा. पिछली बार दोनों टीमें साल 2019 में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने थीं. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. बाबर आजम भी उस मैच में खेले थे और उन्होंने 48 रन की पारी खेली थीं.

टीम इंडिया के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं बाबर आजम

बता दें कि पाकिस्तान के लिए 104 वनडे मैचों में लगभग 60 की औसत से 5353 रन बनाने वाले बाबर आज़म टीम इंडिया के खिलाफ अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. टीम इंडिया के खिलाफ बाबर आजम ने हमेशा संघर्ष करते नजर आए है. बाबर आजम ने टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की पांच पारियों में महज 158 रन बनाए हैं. इस दौरान बाबर आजम का बल्लेबाजी औसत 31.60 का रहा है.

वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ बाबर के आंकड़े

2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 8 रन

2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 46 रन

2018 एशिया कप- 47 रन

2018 एशिया कप- 9 रन

2019 वर्ल्ड कप- 48 रन.

एशिया कप के पहले मैच में खेली 151 रनों की पारी

अब तक भले ही टीम इंडिया के खिलाफ बाबर आजम एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, लेकिन इस वक्त बाबर आजम शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. बाबर आजम का फॉर्म टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकता हैं. एशिया कप के पहले मुकाबले में बाबर आजम ने 151 रनों की पारी खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).