क्रिकेट

Asia Cup 2023, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इन दिग्गज बल्लेबाजों पर होगी सबकी निगाहें, बल्ले से मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.

Asia Cup 2023, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इन दिग्गज बल्लेबाजों पर होगी सबकी निगाहें, बल्ले से मचा सकते हैं कोहराम
रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला गया. एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. एशिया कप में इस बार टीम इंडिया (Team India) अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले की हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. Rohit Sharma Stats Against Pakistani Bowler: एशिया कप में रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ मचाया हैं ग़दर, सात पारियों में बनाए हैं 367 रन; यहां देखें आंकड़ें

दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वहीं पाकिस्तान टीम को 11 साल से जीत का इंतजार है.

इन दिग्गज बल्लेबाजों पर होगी सबकी निगाहें

शुभमन गिल: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला इस साल जमकर आग उगल रहा है. साल 2023 में शुभमन गिल ने 12 मैचों में 68.18 के औसत से 750 रन अब तक बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 3 शतकीय पारियां भी खेली हैं. ऐसे में एशिया कप में शुभमन गिल का प्रदर्शन टीम के लिए काफी अहम होगा.

विराट कोहली: एशिया कप में विराट कोहली का अब तक प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है. विराट कोहली बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी होते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी एशिया कप में के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

रोहित शर्मा: साल 2018 में टीम इंडिया ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप पर कब्ज़ा किया था. इस बार भी रोहित शर्मा की निगाहें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर कुछ ऐसा ही करने पर होंगी. रोहित शर्मा अब तक एशिया कप के वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).