Asia Cup 2023: एशिया कप में इतना रन बनाते ही कप्तान रोहित शर्मा बना देंगे ये अनोखा रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़ें
इस टूर्नामेंट में खुद रोहित शर्मा के निराशे पर कई बड़े और अनोखे रिकॉर्ड होंगे. रोहित शर्मा 163 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल में 10 हजार रन पूरे कर लेंगे. अगर रोहित शर्मा ने एशिया कप में 163 रन बना लिए तो वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दस हजार या फिर उससे ज्यादा रन बना वाले छठवें बल्लेबाज बन जाएंगे.
मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज आज से हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) में आयोजित हो रहा हैं. एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. एशिया कप में इस बार टीम इंडिया (Team India) अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा.
टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. Asia Cup: एशिया कप में इन भारतीय कप्तानों ने मचाया हैं कोहराम, यहां देखें कौन रहे सबसे सफल कप्तान
रोहित शर्मा भारत के लिए एशिया कप के वनडे फॉरमेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. एशिया कप इस बार एकदिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा. इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सक्रिय गेंदबाज भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं.
इस टूर्नामेंट में खुद रोहित शर्मा के निराशे पर कई बड़े और अनोखे रिकॉर्ड होंगे. रोहित शर्मा 163 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल में 10 हजार रन पूरे कर लेंगे. अगर रोहित शर्मा ने एशिया कप में 163 रन बना लिए तो वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दस हजार या फिर उससे ज्यादा रन बना वाले छठवें बल्लेबाज बन जाएंगे.
रोहित शर्मा को महज 163 रनों की दरकार
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 9,837 रन हैं. अब रोहित शर्मा को 10 हजार रन पूरे करने के लिए महज 163 रन और बनाने है. अगर रोहित शर्मा का बल्ला एशिया कप में चला तो टीम इंडिया की ताकत डबल हो जाएगी, क्योंकि जब भी 'हिटमैन' क्रीज पर बल्लेबाजी करते हैं तो वह बड़ी सेंचुरी बनाते हैं. तीन मौके ऐसे भी आए, जब रोहित ने शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया.
वनडे में 10 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज
18,426- सचिन तेंदुलकर
12,898- विराट कोहली
11,221- सौरव गांगुली
10,768- राहुल द्रविड़
10,599- एमएस धोनी
रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट करियर
फिलहाल रोहित शर्मा के हाथों में टीम इंडिया की कमान सौंपी गई हैं. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 244 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 9837 रन निकले हैं. 'हिटमैन' वनडे क्रिकेट में 48.7 की शानदार औतस से रन बटोरे हैं. रोहित शर्मा ने वनडे में 3 डबल सेंचुरी लगाई हैं, जो अपने आप में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अब तक रोहित शर्मा 30 शतक और 48 अर्धशतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा के नाम वनडे में 8 विकेट भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

