Asia Cup: एशिया कप में इन भारतीय कप्तानों ने मचाया हैं कोहराम, यहां देखें कौन रहे सबसे सफल कप्तान
टीम इंडिया ने सबसे पहला एशिया कप पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की कप्तानी में जीता था. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर पहला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. वहीं टीम इंडिया का आखिरी खिताब साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आया था, जब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया था.
मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज आज से हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) में आयोजित हो रहा हैं. एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. एशिया कप में इस बार टीम इंडिया (Team India) अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा.
इस बार 14वीं बार एशिया कप वनडे फॉरमेट में खेला जा रहा है. इससे पहले दो बार साल 2016 और साल 2022 में टी20 फॉरमेट में भी एशिया कप का आयोजन हुआ है. इस बार टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को पहली भिड़ंत होगी. UP T20 League Kanpur vs Noida Live Streaming: आज कानपुर सुपर स्टार्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स मचाएंगे धमाल; जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. वनडे फॉरमेट में दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप के बाद अब एक दूसरे से भिड़ेंगी. पल्लेकल में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
एशिया कप में इस बार टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बाहर चल रहे थे. आयरलैंड दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई है.
पिछले साल टी20 फॉरमेट में खेले गए एशिया कप में श्रीलंका ने खिताब पर कब्ज़ा किया था. टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2018 में एशिया कप अपने नाम किया था. वहीं टीम इंडिया 1984 में खेले गए पहला एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब रही थी.
टीम इंडिया ने सबसे पहला एशिया कप पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की कप्तानी में जीता था. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर पहला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. वहीं टीम इंडिया का आखिरी खिताब साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आया था, जब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया था.
टीम इंडिया को एशिया कप जिताने वाले कप्तान
सुनील गावस्कर- 1984 में
दिलीप वेंगसरकर- 1988 में
मोहम्मद अजहरूद्दीन- 1991 में
मोहम्मद अजहरूद्दीन- 1995 में
एमएस धोनी- 2010 में
एमएस धोनी- 2010 में
रोहित शर्मा- 2018 में.
बता दें कि अब तक मोहम्मद अजहरूद्दीन और एमएस धोनी ही केवल ऐसे दो कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को दो बार एशिया कप का खिताब जितवाया है. अब इस साल रोहित शर्मा के पास भी बतौर कप्तान दूसरा एशिया कप का खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दूसरा एशिया कप जितवा पाते हैं या नहीं.
पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा 2023 का एशिया कप
गौरतलब है कि आज यानी 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट के 4 मुकाबले पाकिस्तान में और फाइनल समेत बाकी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल समेत कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

