एशिया कप 2018: पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया का जश्न नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

बता दें कि शुक्रवार को टीम इंडिया की भिडंत बांग्लादेश से होगी और रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच और एक मुकाबला होगा.

Photo: Twitter

हांगकांग के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत हासिल करने के बाद गुरुवार को टीम इंडिया ने  एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. कप्तान रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदों की लिहाज से पाकिस्तान पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े हैं.

चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है. मैच के बाद टीम इंडिया ने दुबई के होटल में ख़ास अंदाज में जश्न मनाया. इस जश्न का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

बता दें कि शुक्रवार को टीम इंडिया की भिडंत बांग्लादेश से होगी और रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच और एक मुकाबला होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट