एशिया कप 2018: महमुदुल्लाह और कायेस के अर्धशतक, बांग्लादेश ने बनाए 249 रन

बांग्लादेश की आधी टीम 87 रन के योग पर पवेलियन लौट गयी थी लेकिन इसके बाद महमुदुल्लाह और कायेस ने बखूबी पारी को संवारा और अफगानिस्तान को शुरुआती सफलताओं का फायदा नहीं उठाने दिया

(Photo Credits: Twitter @ACCMedia1)

अबुधाबी: महमुदुल्लाह (74) और इमरूल कायेस (नाबाद 72) के बीच छठे विकेट के लिये 128 रन की साझेदारी से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर में मैच में शुरुआती झटकों से उबरकर रविवार को यहां सात विकेट पर 249 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. बांग्लादेश की आधी टीम 87 रन के योग पर पवेलियन लौट गयी थी लेकिन इसके बाद महमुदुल्लाह और कायेस ने बखूबी पारी को संवारा और अफगानिस्तान को शुरुआती सफलताओं का फायदा नहीं उठाने दिया.

इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास ने 41 और मुशफिकर रहीम ने 33 रन का योगदान दिया.  आफताब आलम (54 रन देकर तीन विकेट) और मुजीब उर रहमान (35 रन देकर एक) ने पहले छह ओवरों में ही नजमुल हुसैन (छह) और मोहम्मद मिथुन (एक) को आउट करके बांग्लादेश के पहले बल्लेबाजी के फैसले को गलत साबित करने की कोशिश की.

लिट्टन और मुशफिकर ने तीसरे विकेट के लिये 63 रन की साझेदारी की लेकिन ये दोनों बल्लेबाज तथा आलराउंडर शाकिब अल हसन (शून्य) छह रन के अंदर आउट हो गये जिससे बांग्लादेश फिर से बैकफुट पर चला गया. लेग स्पिनर राशिद खान (46 रन देकर एक) ने लिट्टन को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जबकि शाकिब और मुशफिकर दोनों के रन आउट होने से मध्यक्रम लड़खड़ा गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड