MI Players Vacation: मुंबई इंडियंस में इंटरनल कलह की खबरों के बीच टीम बॉन्डिंग के लिए छुट्टी मनाने पहुंचें खिलाड़ी, हार्दिक पंड्या को गले लगाते दिखें रोहित शर्मा, देखें वीडियो

MI Players Vacation: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले से पहले एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया. रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड और फ्रेंचाइजी के अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को जेट-स्कीइंग और ऐसी अन्य गतिविधियों का आनंद लेते देखा गया. टीम के साथियों के बीच मतभेद की अफवाहों के बाद, वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि टीम के सदस्य एक साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या को भी गले लगाते दिखें.

वीडियो देखें: