Akash Deep Milestone: एजबेस्टन में आकाश दीप 4 दशक बाद रचा इतिहास, इंग्लैंड में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले बने दूसरे भारतीय तेज़ गेंदबाज़

आकाश दीप ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर 10/187 का आंकड़ा दर्ज किया, जो एजबेस्टन के इतिहास में किसी भी विदेशी तेज़ गेंदबाज़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड 1986 में चेतन शर्मा ने 10/188 के साथ बनाया था. यह संयोग ही है कि एजबेस्टन में अब तक केवल दो ही विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों दोनों भारतीय चेतन शर्मा और अब आकाश दीप ने 10 विकेट लिए हैं.

Akash Deep. (Photo credits: X/@tiwarymanoj)

Akash Deep Milestone: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट में अपनी घातक गेंदबाज़ी से इतिहास रच दिया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रनों से करारी शिकस्त दी और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. यह भारत की विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत है और बर्मिंघम में पहली बार भारत ने टेस्ट मैच जीता है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी? इन दिग्गजों की होगी छुट्टी, यहां देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे आकाश दीप, जिन्हें लीड्स टेस्ट में मौका नहीं मिला था. लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में जब उन्हें एजबेस्टन टेस्ट में मौका मिला, तो उन्होंने इतिहास रच दिया. पहली पारी में उन्होंने 88 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें बेन डकेट, ओली पोप, हैरी ब्रुक और क्रिस वोक्स के अहम विकेट शामिल थे. दूसरी पारी में उन्होंने और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर 6 विकेट झटके, जिसमें जो रूट, जेमी स्मिथ और शोएब बशीर जैसे बल्लेबाज़ शामिल थे.

आकाश दीप ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर 10/187 का आंकड़ा दर्ज किया, जो एजबेस्टन के इतिहास में किसी भी विदेशी तेज़ गेंदबाज़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड 1986 में चेतन शर्मा ने 10/188 के साथ बनाया था. यह संयोग ही है कि एजबेस्टन में अब तक केवल दो ही विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों दोनों भारतीय चेतन शर्मा और अब आकाश दीप ने 10 विकेट लिए हैं.

एजबेस्टन में विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:

खिलाड़ी देश आंकड़ा वर्ष
आकाश दीप भारत 10/187 2025
चेतन शर्मा भारत 10/188 1986
जोएल गार्नर वेस्टइंडीज 9/108 1984
इमरान खान पाकिस्तान 9/136 1982
आसिफ महमूद पाकिस्तान 9/160 1971

इसके अलावा, मुथैया मुरलीधरन (2006) और शेन वार्न (2005) जैसे दिग्गज स्पिनर्स भी एजबेस्टन में 10 विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हैं/ आकाश और चेतन शर्मा टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड की सरज़मीं पर 10 विकेट लेने वाले केवल दो भारतीय तेज़ गेंदबाज़ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड