क्रिकेट

आईपीएल 2019: अजिंक्य रहाणे एक बार फिर संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान

राजस्थान को अपने अगले मैच में शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है। रहाणे लीग की शुरुआत में भी टीम के कप्तान थे लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को चलते टीम प्रबंधन ने स्मिथ को जिम्मेदारी सौंपी थी।

आईपीएल 2019: अजिंक्य रहाणे एक बार फिर संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान
अजिंक्य रहाणे (Photo Credits; File Photo)

नई दिल्ली. स्टीवन स्मिथ के आस्ट्रेलिया लौटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अजिंक्य रहाणे एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

राजस्थान को अपने अगले मैच में शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है। रहाणे लीग की शुरुआत में भी टीम के कप्तान थे लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को चलते टीम प्रबंधन ने स्मिथ को जिम्मेदारी सौंपी थी। स्मिथ विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर का हिस्सा बनने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा शतक, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 192 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स के हेड ऑफ क्रिकेट जुबिन बरूचा ने कहा, "जिंग्स (रहाणे) हमेशा से टीम के मार्गदर्शक रहे हैं। हमने रहाणे से कप्तानी संभालने की अपील की थी जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया। वह एक सच्चे टीम मैन हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास रहाणे जैसा खिलाड़ी है।"

उन्होंने कहा, "वह हमेशा से हमारी लीडरशीप का हिस्सा रहे हैं और कई अहम फैसलों में योगदान निभाते रहे हैं। हमें उन पर पूरा विश्वास है कि वह हमें कल (शनिवार) को जीत दिलाएंगे।"

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).