IND W vs SL W T20 Series 2025 Full Schedule: विश्व कप जीतने के बाद इस दिन से मैदान पर दिखेगी भारतीय महिला टीम, श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी टी20 सीरीज़, यहां देखें फुल शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(BCCI) ने भारत में होने वाली आगामी श्रीलंका महिला टीम के दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों देशों के बीच पाँच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ 21 दिसंबर से शुरू होगी. पहले दो मुकाबले विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे, जबकि उसके बाद की तीन मैचों की भिडंत तिरुवनंतपुरम में होगी. यह सीरीज़ भारतीय महिला टीम
India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Schedule: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(BCCI) ने भारत में होने वाली आगामी श्रीलंका महिला टीम के दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों देशों के बीच पाँच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ 21 दिसंबर से शुरू होगी. पहले दो मुकाबले विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे, जबकि उसके बाद की तीन मैचों की भिडंत तिरुवनंतपुरम में होगी. यह सीरीज़ भारतीय महिला टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा, 2025 महिला वनडे विश्व कप में शानदार सफलता हासिल करने के बाद भारत पहली बार कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीता था. विश्व कप भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, यहां देखें भारत के मैचों का शेड्यूल
भारत को दिसंबर में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे, लेकिन भारत–बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के कारण दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. इससे पहले पुरुष टीम का दौरा भी इसी साल स्थगित किया गया था.
भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज़ 2025 शेड्यूल
| क्रमांक | मैच | स्थान | तारीख | दिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | पहला टी20 | विशाखापट्टनम | 21 दिसंबर | रविवार |
| 2 | दूसरा टी20 | विशाखापट्टनम | 23 दिसंबर | मंगलवार |
| 3 | तीसरा टी20 | तिरुवनंतपुरम | 26 दिसंबर | शुक्रवार |
| 4 | चौथा टी20 | तिरुवनंतपुरम | 28 दिसंबर | रविवार |
| 5 | पाँचवां टी20 | तिरुवनंतपुरम | 30 दिसंबर | मंगलवार |
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी हालिया सफलता को जारी रखने और घरेलू मैदान पर प्रभावी प्रदर्शन करने को तैयार है. प्रशंसकों को उम्मीद है कि महिला टीम इस सीरीज़ में भी शानदार प्रदर्शन करेगी. अब यह नई टी20 सीरीज़ महिला खिलाड़ियों के लिए विश्व कप बाद अपनी लय बनाए रखने का बड़ा अवसर होगी. इसके बाद जनवरी में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) आयोजित की जाएगी और फरवरी–मार्च में भारत महिला टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

