अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान ने हर्षा भोगले को कहा 'भाई' तो भड़के फैन्स, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राशिद खान ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 37 गेंद पर 46 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि राशिद मैन ऑफ द सीरीज रहे.

हर्षा भोगले और राशिद खान (Photo Credit-Facebook)

देहरादून: भारत के देहरादून में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की 20-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज एक ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. हुआ यूं कि राशिद खान की शानदार गेंदबाजी पर हर्षा भोगले ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी. जिसके बाद राशिद खान ने जवाब में उन्हें 'थैंक्स ब्रो' लिख दिया। फैंस को उनका 'ब्रो' लिखना पसंद नहीं आया. जिसके बाद उन्हें लोगो ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि राशिद खान की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया और इसके साथ ही उसने यह सीरीज 3-0 से जीत लिया. राशिद खान ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड करते हुए सबको चौंका डाला.

बता दें कि राशिद खान ने आखिरी ओवर में ऐसी गेंदबाजी की, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को सकते में डाल दिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. 20 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाए.  समीउल्लाह शेनवरी ने 28 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली थी। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन बना सकी.

बता दें कि बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को कड़ी टक्कर दी. हालांकि राशिद की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पूरी टीम पस्त हो गयी और बेहद रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने मैच एक रन से जीत लिया.

इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राशिद खान ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 37 गेंद पर 46 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि राशिद मैन ऑफ द सीरीज रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड