Aus vs Afg ICC Cricket World Cup 2023 Preview: ऑस्ट्रेलिया को हरा सेमीफाइनल की राह आसान करने उतरेगा अफ़ग़ानिस्तान, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, संभावित प्लेइंग XI, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

07 नवंबर(मंगलवार) को ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का AUS बनाम AFG मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 01:30 PM को होगा.

अफगानिस्तान ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

Aus vs Afg ICC Cricket World Cup 2023 Preview: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच नंबर 39 के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान आमने-सामने होगा. अफगानिस्तान वर्तमान में तीन मैचों की जीत की लय में है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत पक्की करने के लिए उत्सुक होगा ताकि वे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का सेमीफ़ाइनल स्लॉट में ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच सकें. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी सहज दिख रहा है, क्योंकि इस विश्व कप अभियान में खेले गए सात मैचों में से पांच जीतकर उसने बोर्ड पर 10 अंक हासिल कर लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी गेम 33 रन से जीता जिसमें एडम ज़म्पा प्लेयर ऑफ द मैच बने क्योंकि उन्होंने तीन विकेट लिए और 29 रन बनाए है. यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के इन 4 रिकॉर्ड पर होंगी विराट कोहली की नजरें, स्टार बल्लेबाज बहुत जल्द कर सकते है आपने नाम

अफगानिस्तान वर्तमान में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की अंक तालिका में छठे स्थान पर है. अफगानिस्तान के न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के समान यानी आठ अंक हैं, लेकिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की तुलना में अफगानिस्तान का नेट रन रेट कम है. अफगानिस्तान के पास अभी भी दो मैच बचे हैं जिन्हें जीतकर वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है

वनडे में ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान एकदिवसीय प्रारूप में केवल तीन बार ही भिड़े हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मैच ऑस्ट्रेलिया जीतने में सफल रहा है. इन तथ्यों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान पर बढ़त हासिल है, लेकिन इस विश्व कप टूर्नामेंट में अफ़ग़ानिस्तान के सामने कोई भी पूरा रिकॉर्ड काम नहीं कर रहा है वे लगातार जीत हासिल कर रहे है.

आईसीसी विश्व कप 2023 के ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच में प्रमुख खिलाड़ी (Key Players): डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मार्नस लाबुशेन, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदन जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

आईसीसी विश्व कप 2023 के ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच कब और कहां कहला जाएगा?

07 नवंबर(मंगलवार) को ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का AUS बनाम AFG मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 01:30 PM को होगा.

आईसीसी विश्व कप 2023 के ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?

आईसीसी विश्व कप 2023 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स है. इसलिए प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु पर देख सकते हैं. प्रशंसक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइटों पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं. आईसीसी विश्व कप 2023 मैच देखने के लिए मोबाइल पर डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप का उपयोग करने वाले लोग मुफ्त में देख सकते हैं.

आईसीसी विश्व कप 2023 के ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच में संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

Share Now

Tags

Adam Zampa Afghanistan Afghanistan Likely XI vs Australia AUS vs AFG AUS vs AFG ICC CWC 2023 AUS बनाम AFG AUS बनाम AFG ICC CWC 2023 Australia Australia Likely Playing XI Australia Likely Playing XI vs Afghanistan Australia vs Afghanistan Australia vs Afghanistan ICC Cricket World Cup 2023 CWC 2023 CWC 23 David Warner Hashmatullah Shahidi ICC Cricket World Cup 2023 ICC Cricket World Cup 2023 Preview ICC World Cup ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 Marnus Labuschagne Rashid Khan Wankhede Stadium Wankhede Stadium in Mumbai अफगानिस्तान अफगानिस्तान संभावित XI बनाम बांग्लादेश आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 पूर्ण अनुसूची आईसीसी विश्व कप एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया संभावित XI बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग XI डेविड वार्नर मार्नस लाबुशेन मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम राशिद खान वानखेड़े स्टेडियम सीडब्ल्यूसी 2023 सीडब्ल्यूसी 23 हशमतुल्लाह शाहिदी

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\