AFG vs NZ, Only Test: एशिया में कुछ ऐसा रहा हैं केन विलियमसन का प्रदर्शन; यहां देखें न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज के आंकड़ें

उपमहाद्वीप में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. न्यूजीलैंड ने उपमहाद्वीप में 90 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान कीवी टीम को 40 मैच में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम इस रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. चलिए केन विलियमसन के एशिया में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

केन विलियमसन (Photo Credits: Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: अफ़गानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 9 सिंतबर से इकलौता टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड (Greater Noida Sports Complex Ground) में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीम के कप्तान 9:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर नजर आएंगे. एक तरफ जहां अफगानिस्तान (Afghanistan) का इरादा उलटफेर करने का होगा तो वहीं न्यूजीलैंड (New Zealand) इसमुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत होने वाले मैचों के लिए न्यूजीलैंड इस मैच से लय हासिल करना चाहेगी. AFG vs NZ, Only Test Stats And Record Preview: इकलौते टेस्ट में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेगी अफगानिस्तान, मुकाबले में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड; आंकड़ों पर एक नजर

इस इकलौते टेस्ट में जहां अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं. वहीं, न्यूज़ीलैण्ड की अगुवाई टिम साउदी करते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला टेस्ट मैच होगा. बता दें कि उपमहाद्वीप की मुश्किल परिस्थितियों में न्यूजीलैंड की टीम को छह टेस्ट मैच खेलने हैं. पिछले 40 साल में यह पहला मौका होगा जब न्यूजीलैंड की टीम उपमहाद्वीप में इतने ज्यादा टेस्ट मैच खेलेगी.

उपमहाद्वीप में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. न्यूजीलैंड ने उपमहाद्वीप में 90 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान कीवी टीम को 40 मैच में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम इस रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. चलिए केन विलियमसन के एशिया में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

एशिया में कुछ ऐसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने एशिया में 24 टेस्ट मैचों में 48.85 की औसत से 2,003 रन बनाए हैं. इस बीच केन विलियमसन ने 7 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं. केन विलियमसन ने यहां एक दोहरा शतक भी बनाया है.

एशिया के अलग-अलग देशों में केन विलियमसन के आंकड़े

केन विलियमसन ने भारतीय सरजमीं पर 33.53 की औसत से 503 रन बनाए हैं. भारत की धरती पर केन विलियमसन अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे. केन विलियमसन ने बांग्लादेश में 55.57 की औसत से 389 रन बनाए हैं. इसके अलावा श्रीलंका में केन विलियमसन ने 26.71 की औसत से 187 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की सरजमीं पर केन विलियमसन ने 3 पारियों में 138.50 की औसत से 277 रन बनाए हैं. वहीं, यूएई में केन विलियमसन के नाम 64.70 की औसत से 647 रन दर्ज हैं.

कुछ ऐसा रहा है केन विलियमसन का टेस्ट करियर

केन विलियमसन ने अब तक 100 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान केन विलियमसन ने 176 पारियों में 54.98 की औसत से 8,743 रन बनाए हैं. इस बीच केन विलियमसन के बल्ले से 32 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा है. न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

ये अहम रिकॉर्ड बना सकते हैं केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अब तक 358 मैचों में 48.21 की औसत के साथ 18,128 रन बनाए हैं. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में केन विलियमसन 72 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो न्यूजीलैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. केन विलियमसन रनों के मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर को पीछे छोड़ देंगे. रॉस टेलर ने 18,199 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\