Afghanistan vs Bangladesh, 3rd T20I Match Live Streaming In India: आज अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Streaming: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान जेकर अली (Jaker Ali) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Stats As Captain: बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 'हिटमैन' की अगुवाई में टीम इंडिया ने जीते इतने आईसीसी खिताब

दूसरे मुकाबले का हाल

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे. इब्राहिम जादरान ने 38 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन का योगदान किया बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. दूसरी पारी में बांग्लादेश टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर में 150 रन बना डालें. बांग्लादेश की तरफ से शमीम हुसैन और जेकर अली ने छोटी मगर उपयोगी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. अफगानिस्तान के तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट लिए और बांग्लादेश के लिए नसुम अहमद ने 2 विकेट लिए है.

बांग्लादेश टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान टीम को दो विकेट से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है. इस तीसरे और आखिरी टी20 मैच में अफगानिस्तान क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश श्रृंखला जीत चुकी है और वह इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है. इस सीरीज़ के लिए बांग्लादेश ने अनुभवी बल्लेबाज़ सौम्य सरकार को टीम में वापस बुलाया है. सौम्य सरकार ने आखिरी बार वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. हाल ही में सौम्य सरकार ने नेशनल क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने राजशाही और ढाका मेट्रो के खिलाफ क्रमशः 63 और 45 रन की पारी खेली.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AFG vs BAN T20I Head To Head Record)

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच अब तक पिछले पांच सालों में 12 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं. बांग्लादेश की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को पांच मैचों में जीत मिली हैं. इस सीरीज से दोनों टीमें बढ़त हासिल करना चाहेगी.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां पर खेला जाएगा?

अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का टॉस रात 8:00 बजे होगा. वहीं, मैच रात 8:30 बजे से शुरू होगा.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा? (Where And How To Watch AFG vs BAN 3rd T20I Live Telecast)

एशिया कप के मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा था, लेकिन अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का लाइव मैच इस चैनल पर नहीं आएगा. इस सीरीज का लाइव प्रसारण यूरोस्पोर्ट नेटवर्क के चैनल पर लाइव आएगा.

कहां देखें अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग? (Where And How To Watch AFG vs BAN 3rd T20I Live Streaming)

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (FanCode app) और वेबसाइट पर होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AFG vs BAN 3rd T20I Likely Playing XI)

अफगानिस्तान (AFG Likely Playing XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सिदीकुल्लाह अतल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, ए.एम. ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूकी.

बांग्लादेश (BAN Likely Playing XI): जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), तंजीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदय, जाकेर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद/शरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.

नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.