Afghanistan T20, ODI Squad vs Zimbabwe Announced: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान के टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका; यहां देखें स्क्वाड

जुबैद अकबरी ने चार मैचों में 131.73 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए थे. टी20 सीरीज में जुबैद अकबरी को डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा 24 साल के युवा बल्लेबाज दरवेश रसूली को भी टीम में शामिल किया गया है. टी20 सीरीज के लिए राशिद खान को कप्तानी दी गई है, जबकि वनडे सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है.

अफगानिस्तान ए (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ODI And T20I Series 2024: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों को वनडे सीरीज (ODI Series) और टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज दिसंबर में खेलनी है. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में स्टार ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) की वापसी हुई है. मुजीब उर रहमान हाथ में चोट की वजह से बाहर थे. इससे पहले मुजीब उर रहमान नवंबर में अबू धाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) में खेलते हुए दिखाई दिए थे. Pakistan Beat Zimbabwe, 1st T20I Match 2024 Scorecard: पहले टी20 में पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वें को 57 रनों से रौंदा, सुफियान मुकीम और अबरार अहमद ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ZIM बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

मुजीब उर रहमान के अलावा बल्लेबाज जुबैद अकबरी को पहली बार अफगानिस्तान की टी20 टीम में जगह मिली है. पिछले कुछ समय से जब भी जुबैद अकबरी को टीम में शामिल किया गया है. जुबैद अकबरी ने मौके का पूरा फायदा उठाया हैं. जुबैद अकबरी अपने खेल से इमर्जिंग एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में सभी को प्रभावित करने में सफल रहे थे और अफगानिस्तान-ए के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.

जुबैद अकबरी ने चार मैचों में 131.73 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए थे. टी20 सीरीज में जुबैद अकबरी को डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा 24 साल के युवा बल्लेबाज दरवेश रसूली को भी टीम में शामिल किया गया है. टी20 सीरीज के लिए राशिद खान को कप्तानी दी गई है, जबकि वनडे सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है.

बता दें कि दरवेश रसूली की कप्तानी में ही अफगानिस्तानी टीम ने इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता था. दरवेश रसूली टीम के लिए 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान दरवेश रसूली ने कुल 51 रन बनाए थे. दरवेश रसूली ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जनवरी 2024 में खेला था. इन दोनों के अलावा युवा स्पिनर नूर अहमद को सिर्फ टी20 टीम में मौका दिया गया है.

बता दें कि दौरे का आगाज 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ किया जाएगा.

सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 11 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि आखिरी मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा. दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि आखिरी वनडे मैच 21 दिसंबर को खेला जाना है. अफगानिस्तान इस बार आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग लेगी. जिसका आयोजन इस बार पाकिस्तान में किया जाएगा.

अफगानिस्तान की वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक.

अफगानिस्तान की टी20 टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, दरवेश रसूली, ज़ुबैद अकबरी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद और नवीन उल हक.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड