Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Streaming In India: अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 28th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में अंपायर की भूमिका में लेस्ली रेफर और रोली ब्लैक नजर आएंगे, जबकि तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी पॉल राइफल संभालेंगे. मैच रेफरी की भूमिका में जवागल श्रीनाथ होंगे. ग्रुप डी में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों टीमों को जीत की दरकार होगी. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान कर रहे हैं. वहीं संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई और मुजीब उर रहमान जैसे अनुभवी और मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. यूएई की टीम में आर्यांश शर्मा, अलीशन शराफू, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान का पलड़ा आमतौर पर भारी रहा है, लेकिन यूएई की टीम भी उलटफेर करने की क्षमता रखती है. मौजूदा फॉर्म और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs UAE T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं. ज्यादातर मैचों में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की है और आंकड़ों में उसका दबदबा साफ नजर आता है. हालांकि, यूएई की टीम ने भी कुछ मौकों पर कड़ी टक्कर दी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर हो सकता है.

अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 28वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AFG vs UAE T20 World Cup 28th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेले जाने वाले 28वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AFG vs UAE T20 World Cup 28th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.

अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 28वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AFG vs UAE T20 World Cup 28th Match Live Streaming In India)

अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AFG vs UAE 28th Match Playing Prediction)

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अतल, राशिद खान (कप्तान), गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक.

संयुक्त अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशन शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद खान और ध्रुव पराशर.

नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.