ZIM vs AFG 2nd T20I 2025 Scorecard: अफ़ग़ानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेटों से हराकर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त, इब्राहिम ज़दरान ने जड़ा अर्धशतक, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन अफगान गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 19.3 ओवर में मात्र 125 रन पर सिमट गई. जवाब में अफगानिस्तान ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 2025 का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर(शुक्रवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन अफगान गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 19.3 ओवर में मात्र 125 रन पर सिमट गई. जवाब में अफगानिस्तान ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाजों ने ज़िम्बाब्वे को 125 रनों पर रोका, राशिद खान ने झटके 3 विकेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ज़िम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने 32 गेंदों में 37 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. टोनी मुनयोंगा ने 19 और ब्रायन बेनेट ने 16 रन जोड़े. अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने गजब की गेंदबाजी की और तीन ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके और अब्दुल्लाह अहमदज़ई ने भी 3.3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत संभली हुई रही. इब्राहिम ज़द्रान ने नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे. उनके साथ अजमतुल्लाह उमरज़ई ने तेज़ बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 25* रन बनाकर मैच खत्म किया. दरविश रसूली ने भी 17 रन का योगदान दिया. ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा को एक सफलता मिली. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज़ अपने नाम कर ली है और अब तीसरा मैच उसके लिए औपचारिकता मात्र रह गया है. टीम का लक्ष्य अब क्लीन स्वीप करना होगा, जबकि ज़िम्बाब्वे तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने की कोशिश करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\