Who Will Win Royals vs Super Giants? Google Win Probability के अनुसार राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस टीम का पलड़ा है भारी, TATA IPL 2025 में आज होना है मुकाबला

लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. मुकाबले से पहले विन प्रॉबेबिलिटी के आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में हैं, जिन्हें 53% जीतने की संभावना जताई गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 47% संभावना है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo credits: X/@rajasthanroyals/@LucknowIPL)

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Google Win Probability: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League) 2025का 36वां 19 अप्रैल(शनिवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक सात में से चार मुकाबले जीते हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति चिंताजनक है, जिन्होंने सात में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत हासिल की है. लीग स्टेज के आधे पड़ाव के बाद यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी अहम हो गया है. अगर यहां से भी हार मिलती है तो क्वालिफायर में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हो जाएंगी. यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में तीन लगातार हार (डीसी, आरसीबी और जीटी के खिलाफ) झेलकर उतरेगी, वहीं एलएसजी का प्रदर्शन बीते कुछ मैचों में बेहतर रहा है. लखनऊ ने लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मैच गंवाया था. इन दोनों टीमों की इस सीज़न में पहले भी एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जहां मुकाबला अंतिम ओवर तक गया था और लखनऊ ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बदला लेने का बड़ा मौका होगा.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs LSG Head-To-Head Record in IPL): अब तक आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें राजस्थान ने चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ ने सिर्फ दो मैच जीते हैं. इस लिहाज़ से रिकॉर्ड थोड़ा बहुत राजस्थान के पक्ष में नज़र आता है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच का गूगल के अनुसार जीत की संभावना(Royals vs Super Giants Google Win Probability):

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 36वां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा और दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. जहां लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. मुकाबले से पहले विन प्रॉबेबिलिटी के आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में हैं, जिन्हें 53% जीतने की संभावना जताई गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 47% संभावना है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

Share Now

Tags

indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming LSG LSG vs RR Lucknow Super Giants Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Rajasthan Royals Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants details Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants head to head records Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Indian Premier League match Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Streaming Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Telecast Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants mini battle Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants streaming Royals vs Super Giants Royals vs Super Giants Google Win Probability RR RR vs LSG RR vs LSG Live RR vs LSG Live Streaming RR vs LSG Live Telecast आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग आर एंड आर आरआर बनाम एलएसजी आरआर बनाम एलएसजी लाइव आरआर बनाम एलएसजी लाइव टेलीकास्ट आरआर बनाम एलएसजी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एलएसजी एलएसजी बनाम आरआर राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स रॉयल्स बनाम सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित XI लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\