क्रिकेट

Abhishek Sharma New Milestone: हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब अभिषेक शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ महज इतना छक्के लगाते ही बन जाएंगे नंबर-1

साल 2026 उनके लिए अब तक बल्ले से ज्यादा सफल नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को छोड़ दें तो वह अन्य मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज उनके लिए फॉर्म हासिल करने के साथ-साथ एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी सुनहरा अवसर होगी.

Abhishek Sharma New Milestone: हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब अभिषेक शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ महज इतना छक्के लगाते ही बन जाएंगे नंबर-1
अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी एक जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG T20I Series Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें, टीवी और मोबाइल पर जानें आसान तरीका

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. अगर अभिषेक इस सीरीज में सिर्फ 6 छक्के जड़ देते हैं तो वह हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले अभिषेक अब इंग्लैंड दौरे पर दमदार वापसी करने के इरादे से उतरेंगे.

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने पहले मुकाबले में 49 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. अब टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज पर हैं, जहां अभिषेक से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है.

सिर्फ 6 छक्के दूर हैं नंबर-1 बनने से

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 6 टी20 मुकाबलों की 6 पारियों में 48.00 की औसत और 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला है.

अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 22 छक्के लगाए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पहले स्थान पर मौजूद हार्दिक पांड्या के नाम 27 छक्के दर्ज हैं. चूंकि हार्दिक इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए अभिषेक के पास उन्हें पीछे छोड़ने का शानदार मौका है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • हार्दिक पांड्या – 27 छक्के
  • अभिषेक शर्मा – 22 छक्के
  • विराट कोहली – 19 छक्के
  • रोहित शर्मा – 18 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव – 18 छक्के

पहली बार इंग्लैंड की धरती पर खेलेंगे अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. मौजूदा समय में आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अभिषेक से टीम इंडिया को बड़ी उम्मीदें हैं.

हालांकि, साल 2026 उनके लिए अब तक बल्ले से ज्यादा सफल नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को छोड़ दें तो वह अन्य मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज उनके लिए फॉर्म हासिल करने के साथ-साथ एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी सुनहरा अवसर होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2026 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).