IND vs ENG T20I Series Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें, टीवी और मोबाइल पर जानें आसान तरीका
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी एक जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England 1st T20I Match: इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की हार के बाद अब श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. अगर आप इस रोमांचक सीरीज का एक भी मुकाबला मिस नहीं करना चाहते हैं, तो यहां जानिए टीवी और मोबाइल पर मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचों टी20 मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

इसके अलावा, जिन दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है, वे डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. ध्यान रहे कि यह सीरीज स्टार स्पोर्ट्स या सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध नहीं होगी.

श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रूक के बीच होगी कप्तानी की जंग

इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठे हैं, ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनकी अग्निपरीक्षा होगी.

दूसरी ओर, इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में है. घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से इंग्लैंड की टीम मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगी. इंग्लैंड की तेज और उछालभरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है.

भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, रेहान अहमद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.