5 Records Broken In India vs England 5th T20I Match: भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने रचा इतिहास; 1605 दिन बाद टीम इंडिया से छीनी नंबर-1 रैंकिंग

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पांचवें टी20 मुकाबले में 56 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने का खास रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम लगातार सातवां मैच जीतने में नाकाम रही. वहीं, हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 5th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथम्प्टन (Southampton) के द रोज बाउल (The Rose Bowl) में खेला गया. पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 56 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे थे, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में थीं. यह भी पढ़ें: IND vs ENG ODI Series 2026: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच इस दिन से होगी वनडे सीरीज की जंग, जानें शेड्यूल, स्क्वाड और हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पांचवें टी20 मुकाबले में 56 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने का खास रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम लगातार सातवां मैच जीतने में नाकाम रही. वहीं, हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि बटलर ने शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसके अलावा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी टीम इंडिया की 1605 दिनों से चली आ रही बादशाहत समाप्त हो गई. आइए जानते हैं पांचवें टी20 मुकाबले में बने 5 बड़े रिकॉर्ड.

T20 इंटरनेशनल की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल साल्ट को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी की, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई.

टीम इंडिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर

बटलर और ब्रूक की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम ही दर्ज था.

जोस बटलर ने खेली ऐतिहासिक पारी

जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की नाबाद पारी खेली. यह टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 2017 में 125 रन बनाए थे. बटलर ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

बटलर ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 8 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बटलर के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 360 छक्के हो गए हैं, जबकि धोनी ने अपने करियर में 359 छक्के लगाए थे.

लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तानों की बराबरी

श्रेयस अय्यर ने लगातार सातवां टॉस जीतकर एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. धोनी ने 2010 से 2012 के बीच लगातार सात टॉस जीते थे. आयरलैंड दौरे के दो मैचों के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में भी श्रेयस अय्यर ने हर बार टॉस जीता. हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम लगातार सातों मुकाबले नहीं जीत सकी.

ICC T20 रैंकिंग में खत्म हुई 1605 दिनों की बादशाहत

टीम इंडिया साल 2022 में आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी और इसके बाद लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर कायम रही. इस दौरान टीम ने 2024 और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भी जीता. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ लगातार मिली हार के बाद टीम इंडिया नंबर-2 पर खिसक गई है, जबकि इंग्लैंड नई नंबर-1 टी20 टीम बन गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया की 1605 दिनों से चली आ रही बादशाहत भी खत्म हो गई.

Share Now