Commonwealth Games 2026 Live Telecast: क्या DD Sports पर फ्री में देख सकेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026? यहां जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
बहुप्रतीक्षित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज आज यानी 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा है. 11 दिनों तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन का समापन 2 अगस्त 2026 को होगा. ग्लासगो दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जबकि स्कॉटलैंड के लिए यह चौथा अवसर है.
Commonwealth Games 2026 Live Telecast: बहुप्रतीक्षित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज आज यानी 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा है. 11 दिनों तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन का समापन 2 अगस्त 2026 को होगा. ग्लासगो दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जबकि स्कॉटलैंड के लिए यह चौथा अवसर है. इस बार 74 कॉमनवेल्थ देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 एथलीट 10 मुख्य खेलों और 6 पैरा स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि गेम्स का फ्री लाइव टेलीकास्ट DD Sports पर उपलब्ध रहेगा. यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सुनहरा इतिहास, 200 से ज्यादा गोल्ड समेत 500+ पदक जीतकर बनाया दबदबा
भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन समेत कई स्टार एथलीट इस बार देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.
क्या DD Sports पर होगा फ्री लाइव टेलीकास्ट?
जी हां. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का फ्री लाइव टेलीकास्ट DD Sports पर उपलब्ध होगा. जिन दर्शकों के पास DD Free Dish है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का आनंद ले सकेंगे.
भारत में कहां देखें Commonwealth Games 2026?
टीवी चैनल
DD Sports (DD Free Dish पर फ्री)
Sony Sports Ten 2
Sony Sports Ten 2 HD
Sony Sports Ten 3 Hindi
Sony Sports Ten 3 HD Hindi
Sony Sports Ten 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़ कमेंट्री)
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
Sony LIV
कब होगी उद्घाटन समारोह की शुरुआत?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे ग्लासगो के OVO Hydro में आयोजित होगा.
27 जुलाई से शुरू होंगी एथलेटिक्स स्पर्धाएं
कॉमनवेल्थ गेम्स की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिताओं में शामिल एथलेटिक्स की शुरुआत 27 जुलाई से होगी और मुकाबले 1 अगस्त तक चलेंगे. इस बार प्रतियोगिता में माइल रेस की वापसी हुई है, जबकि पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं का भी विस्तार किया गया है.
11 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. भारतीय खेल प्रेमी DD Sports और Sony नेटवर्क के जरिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हर मुकाबला लाइव देख सकेंगे.