Pakistan Junior League Discontinued: नजम सेठी की अध्यक्षता वाली नई पीसीबी मैनेजमेंट समिति का बड़ा फैसला, पाकिस्तान जूनियर लीग किया बंद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में मैनेजमेंटसमिति में बदलाव किया था. रमीज रजा की अध्यक्षता वाली पुरानी समिति को नजम सेठी की अध्यक्षता वाली समिति से बदल दिया गया था. नई समिति ने पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट की संरचना में बहुत सारे बदलाव किए हैं, अब पाकिस्तान जूनियर लीग (PJL) का बंद करने का फैसला किया है, जो 2022 में ही शुरू की गई थी. यह रमिज़ रज़ा के दिमाग की उपज थी, जिसको नजम सेठी की अध्यक्षता वाली नई समिति ने उद्घाटन सीजन से हुए नुकसान के रूप में 36.55 रुपये का हवाला देते हुए इसे बंद करने का फैसला किया.

ट्वीट देखें: