ENG vs SA: महज 39 गेंदों में शतक, फिल साल्ट ने टी20 मैच में बनाया नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 39 गेंदों में टी20 शतक जड़ा. साल्ट ने यह कारनामा शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर में किया. इस पारी के साथ फिल साल्ट ने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए. फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 8 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 141 रन की नाबाद पारी खेली.

नई दिल्ली, 13 सितंबर : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 39 गेंदों में टी20 शतक जड़ा. साल्ट ने यह कारनामा शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर में किया. इस पारी के साथ फिल साल्ट ने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए. फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 8 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 141 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान साल्ट इंग्लैंड (England) की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने.

फिल साल्ट ने इस मामले में लियाम लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2021 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के विरुद्ध 42 गेंदों में टी20 शतक पूरा किया था. यह इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी फिल साल्ट का ही नाम है, जिन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 119 रन बनाए थे. वहीं, साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाने वाले एलेक्स हेल्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए. यह भी पढ़ें : BAN vs SL Asia Cup 2025 Mini Battle: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप मैच के मिनी बैटल में इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें, जो एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान

इस टीम के लिए साल्ट ने 141 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 30 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 83 रन बनाए. इनके अलावा जैकेब बैथेल ने 26, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े. विपक्षी खेमे से ब्योर्न फोर्टुइन को 2 विकेट हाथ लगे विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में महज 158 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडन मार्करम ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन ने 32 रन टीम के खाते में जोड़े.इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 शिकार किए. सैम कर्रन, लियाम डॉसन और विल जैक्स को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अगला मैच नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड