Para Badminton International 2023: प्रमोद भगत, सुकांत कदम 4 देशों के पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुचें

शीर्ष शटलर प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने 4 देशों के पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. प्रमोद भगत ने सभी श्रेणियों में जबकि सुकांत कदम ने दो श्रेणियों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

प्रमोद भगत, सुकांत कदम (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 5 अगस्त: शीर्ष शटलर प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने 4 देशों के पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. प्रमोद भगत ने सभी श्रेणियों में जबकि सुकांत कदम ने दो श्रेणियों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है. पद्मश्री विजेता ने क्वार्टर फाइनल में भारत के नेहल गुप्ता को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. 44 मिनट का मैच काफी कड़ा रहा और स्कोर 21-18, 21-18 रहा. अब सेमीफाइनल में प्रमोद का मुकाबला भारत के कुमार नितेश से होगा. यह भी पढ़ें: Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन का बयान, कहा-परफेक्ट फिनिशिंग’ से ज्यादा दूर नहीं हैं

विश्व पुरुष युगल में प्रमोद और सुकांत की नंबर 1 जोड़ी ने अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, अब उनका मुकाबला भारत के कुमार नितेश और तरूण से होगा. मिश्रित युगल में, प्रमोद और मनीषा रामदास ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास मजूर और फॉस्टीन नोएल को सीधे गेमों में हराया. फ्रांसीसी जोड़ी ने कभी भी भारतीय जोड़ी को चुनौती नहीं दी और अंतिम स्कोरलाइन 21-17, 21-14 रही. अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला भारत की मानसी जोशी और रूथिक रघुपति से होगा.

दूसरी ओर, सुकांत कदम ने क्वार्टर फाइनल में भारत के तरूण को कड़े मुकाबले में हराया. उनका मैच 3 गेमों तक चला और दोनों खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन सुकांत उस समय धैर्य बनाए रखने में कामयाब रहे जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता था. पहला गेम सुकांत ने 23-21 के स्कोर के साथ जीता, दूसरे गेम में तरूण ने जोरदार वापसी करते हुए इसे 21-14 से जीत लिया, अंतिम गेम में सुकान्त के पास तरूण के सभी सवालों के जवाब थे और उन्होंने अंतिम गेम 21-14 से जीत लिया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, 5th T20I Match Winner Prediction: पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard Update: दोहा में इंडिया के कप्तान जितेश शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final Match Winner Prediction: आज इंडिया ए बनाम बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final Match Pitch Report And Weather Update: दोहा में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, 'महा' मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\