एशियाई खेल: बैडमिंटन महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिंधु

सिंधु ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और वियतनाम की खिलाड़ी पर दबाव बनाते हुए इसे 21-10 से जीत लिया

पीवी सिंधु (फ़ाइल फोटो)

जकार्ता: रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अपने अभियान की अच्छी शुरुआत कर भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में वियतनाम की थी रांग वु को तीन गेमों के मुकाबले में 2-1 से हराया. सिंधु ने 58 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में रांग को 21-10, 12-21, 23-21 से मात दी.

सिंधु ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और वियतनाम की खिलाड़ी पर दबाव बनाते हुए इसे 21-10 से जीत लिया. वियतनाम की रांग ने दूसरे गेम में अपनी लय में वापसी की और सिंधु पर हावी होते हुए स्कोर 6-6 से बराबर किया. यहां सिंधु की गलतियों का फायदा उठाते हुए अटैक करते हुए रांग ने दूसरे गेम में 21-12 से जीत हासिल की.

दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरा गेम रोमांचक रहा। सिंधु और रांग एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दे रही थी और ऐसे में उनका स्कोर आगे-पीछे चल रहा था. हालांकि, किसी तरह भारतीय खिलाड़ी रांग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थीं. यहां सिंधु ने अच्छे अंक लेकर वियतनाम की खिलाड़ी के खिलाफ 18-15 की बढ़त बनाई. रांग भी पीछे नहीं हटना चाहती थीं और उन्होंने दो अंक लेकर सिंधु के खिलाफ 18-18 से बराबरी कर ली.

दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का यह खेल बेहद रोमांचक हो चला था और दोनों का स्कोर 21-21 से बराबर था. यहां सिंधु ने तेजी दिखाकर अटैक करते हुए दो अंक लेकर तीसरा गेम 23-21 से अपने नाम कर अंतिम-16 में प्रवेश किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Pitch Report: अहमदाबाद में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या नीदरलैंड के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Prediction: अहम मुकाबले में नामीबिया को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Preview: आज भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\