विदेश

Travel Advisory For Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के गिरफ्तार करने के बाद बवाल मचा हुआ है. विरोध में इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं. कल से ही पूरे पाकिस्तान में विरोध दर्शन देखा जा रहा है. पाकिस्तान में बचे बवाल के बीच अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा ने अपने नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की है

Travel Advisory For Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
Imran Khan (Photo Credit : Twitter)

Travel Advisory For Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के गिरफ्तार करने के बाद बवाल मचा हुआ है. विरोध में इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं. कल से ही पूरे पाकिस्तान में विरोध दर्शन देखा जा रहा है. पाकिस्तान में बचे बवाल के बीच अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा ने अपने नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की है. इन प्रमुख देशों ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी है. इन देशों की तरह से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि वे भीड़भाड वाले जैसे जगहों पर जाने से बचे. कोशिश करें की उन्हें जहां असुरक्षा महसूस हो. वे वहां पर ना जाए.  क्योंकि आतंकवाद, नागरिक अशांति, सांप्रदायिक हिंसा और अपहरण का खतरा है.

बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने मंगलवार को इस्लामाबाद कोर्ट के बहार से गिरफ्तार किया है.  जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. जिसके बाद ही कहा जा सकता है कि इमरान खान को जमानत मिलती है या नही. जानकारों की माने तो इमरान खान को जमानत मिल जाती है तो उनके समर्थक  कुछ हद तक शांत हो सकते हैं. नहीं तो उनका विरोध प्रदर्शन और बढ़ सकत अहै.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).