PM Modi Share Egypt Visit Video: पीएम मोदी ने शेयर किया मिस्र दौरे का शानदार वीडियो, भारत लौट रहे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी की पांच दिनों की आधिकारिक विदेश यात्रा का समापन मिस्र के दो दिवसीय दौरे के साथ हो गया है. वह भारत के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी ने मिस्र दौरे का वीडियो ट्विटरपर शेयर किया है.
PM Modi Egypt Visit Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिनों की आधिकारिक विदेश यात्रा का समापन मिस्र के दो दिवसीय दौरे के साथ हो गया है. वह भारत के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी का मिस्र में जोरदार स्वागत हुआ था. यहां वह प्रसिद्ध मस्जिद 'अल हकीम' भी पहुंचे और उसका दौरा किया. दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए.
वो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान भी गए. पीएम मोदी मिस्र में मौजूद एतिहासिक जगहों को देखने पहुंचे. पीएम मोदी गीजा का प्रसिद्ध पिरामिड देखने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ मिस्र का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था.
पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से भी सम्मानित किया गया. पीएम मोदी ने मिस्र के हाई लेवल मंत्रियों के साथ एक बैठक भी की जिसका उद्देश्य भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है.
पीएम मोदी ने मिस्र दौरे का वीडियो ट्विटरपर शेयर किया है-
My visit to Egypt was a historic one. It will add renewed vigour to India-Egypt relations and will benefit the people of our nations. I thank President @AlsisiOfficial, the Government and the people of Egypt for their affection. pic.twitter.com/tpoTK3inxH
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

