विदेश

Singer Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानके मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मैनेजर की शिकायत पर दुबई में गिरफ्तार!

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर बड़ी खबर है. पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के मानहानि की शिकायत पर दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है.

Singer Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानके मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मैनेजर की शिकायत पर दुबई में गिरफ्तार!
Rahat Fateh Ali Khan- Twitter

Singer Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तान के न्यूज चैनल ज‍ियो टीवी के हवाले से खबर है कि मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दुबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की मानहानि की शिकायत पर किया गया है. दरअसल सिंगर राहत फतेह अली खान एक म्यूजिक इवेंट के लिए सोमवार सुबह लाहौर से दुबई पहुंचे थे. वे एयरपोर्ट से बाहर निकलते कि इमिग्रेशन सेंटर से ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस स्टेशन लाया गया है. मीडिया के हवले से खबर है कि मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है.

सिंगर राहत फतेह अली खान गिरफ्तार:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).