Imran Khan Attacked: कातिलाना हमले के बाद इमरान खान आए दुनिया के सामने, कहा- मुझे एक दिन पहले ही पता चल गया था मेरे ऊपर अटैक होने वाला है- देखें Live
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर गुरूवार को हुए हमले के बाद पहली बार अस्पताल से सोशल मीडिया लाइव के जरिये सामने आए. उन्होंने कहा कि उन्हें एक दिन पहले ही पता चल गया था कि उनके ऊपर हमला होने वाला है.
Imran Khan Attacked: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर गुरूवार को वजीराबाद में 'हकीकी लॉन्ग मार्च' के दौरान कातिलाना हमले में घायल होने के बाद पहली बार अस्पताल से सोशल मीडिया लाइव के जरिये सामने आए. पूर्व पीएम ने कहा कि उनके ऊपर हमला एक सोची समझी साजिश के तहत हुई है. इमरान खान ने यह भी खुलासा किया कि उनके ऊपर हमले होने वाला है. इस बात का पता उन्हें एक दिन पहले ही चल गया था.
बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक पार्टी प्रमुख और पूर्व पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की कोशिश के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर उतर आए हैं. रिपोटरें के अनुसार, पीटीआई समर्थक खैबर-पख्तूनख्वा (के-पी) पेशावर टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए. पेशावर जिले के सभी कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं
Live
#WATCH live via ANI Multimedia | Former Pak PM #ImranKhan addresses for first time since assassination attempt. (Source: Pakistan Tehreek-e-Insaf/Reuters)https://t.co/nPlpumZztr
— ANI (@ANI) November 4, 2022
ANI:
Pakistan | I already came to know a day before that there will be an attack on me: Former Pakistan PM Imran Khan
(Source: Pakistan Tehreek-e-Insaf) pic.twitter.com/BwiPJg8cZy
— ANI (@ANI) November 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

