विदेश

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की तबीयत खराब, काठमांडू के अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति के सचिव भेश राज अधिकारी ने फोन पर समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "वह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं और फ्लू, खांसी और बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया."

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की तबीयत खराब, काठमांडू के अस्पताल में भर्ती

Nepal President Bidhya Devi Bhandari hospitalised: नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की तबीयत खराब हो गई है. वह काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल (TUTH) में भर्ती हैं, वहां उनका इलाज चल रहा है. राष्ट्रपति के सचिव भेश राज अधिकारी ने फोन पर समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "वह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं और फ्लू, खांसी और बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया."

नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति भंडारी को पहली बार 2015 में इस पद के लिए चुना गया था, उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल की शुरुआत में समाप्त होने वाला है. राष्ट्रपति भंडारी को आखिरी बार बुधवार को विजयदशमी के दिन उनके सरकारी आवास शीतल निवास के लॉन में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को 'टीका' और 'प्रसाद' दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).