Driver Slept With Mummy: 800 साल पुरानी ममी को बनाया गर्लफ्रेंड, बिस्तर में अपने साथ सुलाता था शख्स! पुलिस ने किया गिरफ्तार
शख्स ने उस ममी का नाम Juanita रखा था और वो उसे अपनी आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड मानने लगा था. यही नहीं, वह उसे अपने साथ बिस्तर पर लेटाकर ही सोता था.
Driver Slept With Mummy: 26 साल का जूलियो सीज़र बर्मेजो (Julio Cesar Bermejo) पेरू का एक डिलिवरी ड्राइवर है जिसे हाल ही में एक ममी के साथ गिरफ्तार किया गया है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने उस ममी का नाम Juanita रखा था और वो उसे अपनी आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड मानने लगा था. यही नहीं, वह उसे अपने साथ बिस्तर पर लेटाकर ही सोता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि वो ममी 800 साल (800 year old mummy girlfriend) पुरानी थी. पुलिस ने ममी को जब्त किया और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के हवाले कर दिया.
जूलियो ने बताया कि उसके पिता ने उसे वो ममी दी थी जो उनके परिवार में पिछले 30 सालों से थी. जिस ममी को महिला की लाश समझकर जूलियो ने अपनी गर्लफ्रेंड बनाया था, वो असल में पुरुष की लाश थी. जांच से पता चला कि वो 45 साल तक के एक पुरुष की लाश थी जो 600 से 800 साल पहले मरा होगा.
Talk about an age gap!https://t.co/trWvMrQpes
— Daily Star (@dailystar) March 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

