Avalanche: 4000 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे गिरा शख्स, बर्फ के अंदर धंसने से मौत, देखिए खतरनाक VIDEO
अगर स्कीइंग या पर्वतारोहण के दौरान एवलांच यानी हिमस्खलन हो जाए तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है.
Climber dies after avalanche on Scottish Mountain: बर्फ में अठखेलियां और स्कीइंग बड़ा मजेदार होता है. लेकिन अगर स्कीइंग या पर्वतारोहण के दौरान एवलांच यानी हिमस्खलन हो जाए तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है.
बेन नेविस (Ben Nevis) स्कॉटलैंड का सबसे ऊंचा पर्वत है जिसकी ऊंचाई 4,411 फीट है. यहां 49 साल के एक ब्रिटिश पर्वतारोही की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई. वो एवलांच की चपेट में आने के बाद बर्फ में दब गया था. हालांकि, उसके साथी की जान बच गई. घायल को फोर्ट विलियम के बेलफ़ोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.
A climber has died and another was injured after an avalanche on the north face of Ben Nevis.
The Lochaber Mountain Rescue Team was dispatched on Friday to help the climbers, amid challenging weather conditions.
Sky's @EmmaBirchley reports.
Latest: https://t.co/t5ev2IXtk0 pic.twitter.com/yfcvJrw847
— Sky News (@SkyNews) January 1, 2023
इसके पहले भी एवलांच की घटनाएं सामने आई हैं, जो बेहद खतरनाक है. हालंकि ये एवलांच का यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसे देखकर समझा जा सका है कि ऐसे हादसे कितने घातक होते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

