विदेश

Israel Bans Non-Muslims From Al-Aqsa: रमजान को लेकर इजरायल का बड़ा फैसला, अल-अक्सा मस्जिद में यहूदियों के प्रवेश पर पाबंदी

बेंजामिन नेतन्याहू ने रमजान की समाप्ति तक यहूदियों को टेम्पल माउंट जाने पर रोक लगा दी है. बुधवार से अगले 10 दिनों तक यहूदियों को टेम्पल माउंट जाने पर पाबंदी होगी.

Israel Bans Non-Muslims From Al-Aqsa: रमजान को लेकर इजरायल का बड़ा फैसला, अल-अक्सा मस्जिद में यहूदियों के प्रवेश पर पाबंदी

Israel Bans Non-Muslims From Al-Aqsa: अल-अक्सा मस्जिद को लेकर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच दशकों से चला आ रहा विवाद अभी भी जारी है. रमजान के दौरान फिलिस्तीनी मुसलमानों और इजरायली पुलिस के बीच हिंसा देखने को मिली. फिलिस्तीनियों का आरोप था कि इजरायली सेना ने अल-अक्सा मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए दर्जनों फिलिस्तीनियों को पीटा और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अब इस विवाद को रोकने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है.

बेंजामिन नेतन्याहू ने रमजान की समाप्ति तक यहूदियों को टेम्पल माउंट जाने पर रोक लगा दी है. बुधवार से अगले 10 दिनों तक यहूदियों को टेम्पल माउंट जाने पर पाबंदी होगी. आपको बता दें कि अल-अक्सा मस्जिद के कम्पाउंड को टेम्पल माउंट के नाम से जाना जाता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).