विदेश

Pakistan Hajj Quota: 90 हजार पाकिस्तानी इस साल नहीं कर पाएंगे हज, जानें क्यों?

इस साल सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 1,79,210 हज कोटा दिया है. लेकिन गंभीर आर्थिक संकट के कारण सरकार इतने बड़े पैमाने पर हज की अनुमति नहीं दे सकती है.

Pakistan Hajj Quota: 90 हजार पाकिस्तानी इस साल नहीं कर पाएंगे हज, जानें क्यों?
काबा शरीफ (Photo Credit : Twitter)

आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान की सरकार ने इससे निपटने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. विदेशी मुद्रा की कमी के कारण शहबाज सरकार ने लगभग 90,000 पाकिस्तानी नागरिकों का हज कोटा विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों को देने का फैसला किया है. इसका मकसद लगभग 40 करोड़ डॉलर को देश से बाहर जाने से रोकना है. इस साल सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 1,79,210 हज कोटा दिया है. लेकिन गंभीर आर्थिक संकट के कारण सरकार इतने बड़े पैमाने पर हज की अनुमति नहीं दे सकती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).