विदेश

China Defence Budget: चीन ने 7.2% बढ़ाया डिफेंस बजट, क्या ड्रैगन के हैं खतरनाक मंसूबे?

वैश्विक प्रभाव को लेकर चीन अमेरिका के साथ होड़ करने में जुटा हुआ है. इसी वजह से बीजिंग अपना रक्षा खर्च बढ़ा रहा है.

China Defence Budget: चीन ने 7.2% बढ़ाया डिफेंस बजट, क्या ड्रैगन के हैं खतरनाक मंसूबे?
(Photo Credits: Twitter)

China Defence Budget: चीन ने इस साल के लिए अपना रक्षा बजट 7.2 फीसदी बढ़ाकर 230 अरब डॉलर (1.56 लाख करोड़ युआन) कर दिया है. फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से रविवार को जारी ड्राफ्ट से यह बात सामने आई है. चीन का मिलिट्री बजट इस समय दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है.

चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी और दुनिया की सबसे बड़ी नेवी है. चीन ने बीते साल अपना डिफेंस बजट 7.1 फीसदी बढ़ोकर 1.45 लाख करोड़ युआन कर दिया था. वहीं 2021 में 6.8 फीसदी और 2020 में 6.6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी. चीन के पास स्टील्थ एयरक्राफ्ट, परमाणु हथियार लाने जाने में सक्षम बमवर्षक, उन्नत नौसेना के जहाज और परमाणु संचालित पनडुब्बियों के साथ-साथ मिसाइलों का बड़ा भंडार है. वैश्विक प्रभाव को लेकर चीन अमेरिका के साथ होड़ करने में जुटा हुआ है. इसी वजह से बीजिंग अपना रक्षा खर्च बढ़ा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).