Brutal Murder: गर्लफ्रेंड की टुकड़ों में मिली लाश, अंगों की तस्करी का आरोप, प्रेमी से मिलने गई थी महिला
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कटा हुआ सिर, हाथ, धड़ बरामद किया है. आरोपी प्रेमी जुआन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर हत्या के अलावा मानव अंगों की तस्करी का भी आरोप है.
प्रेमी से मिलने के लिए 51 साल की एक महिला ब्लैंका अरेलानो पांच हजार किमी दूर दूसरे देश पहुंच गई. वहां पहुंचने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोप है कि ये महिला के ऑर्गन के लिए यह हत्या की गई थी. उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए गए, जो अलग-अलग जगहों से बरामद की गई है. Rajasthan Shocker: मौसेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या, कार में लेकर घूम रहे थे शव, 6 आरोपी गिरफ्तार
मेक्सिको में रहने वाली अरेलानो 37 साल के जुआन विलाफुएर्टे से ऑनलाइन संपर्क में थीं. जुआन पेरू का रहने वाला है. ब्लैंका ने जुआन से मिलने का प्लान बनाया और वह उसके शहर Huacho पहुंच गईं. यहां जुआन ने ब्लैंकासे मुलाकात की.
7 नवंबर को ब्लैंका ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों को बताया कि वो पेरू में हैं. उसने आखिरी बार अपनी भतीजी कारला अरेलानो से बात की थी. इसके बाद ना तो उसका कॉल आया और ना ही कोई मैसेज. कई हफ्ते बीत जाने के बाद घरवालों को चिंता सताने लगी.
ऐसे में कारला ने सोशल मीडिया पर अपनी आंटी ब्लैंका को लेकर एक पोस्ट किया और अथॉरिटी से उनका पता लगाने की अपील की. इस बीच 10 नवंबर को पेरू पुलिस को समुद्र किनारे लाश के कुछ टुकड़े मिले, लेकिनमृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई.
Jamás creí estar en esta situación, hoy pido apoyo y difusión para localizar a una de las personas más amadas e importantes de mi vida. Mi tía Blanca Olivia Arellano Gutiérrez desapareció el día Lunes 07 de Noviembre en Peru, ella de origen Mexicano, tememos por su vida+ pic.twitter.com/4aHRuv0zAW
— Karla Arellano (@itskararellano) November 12, 2022
पुलिस को जब एक जगह अनजान उंगलियां कटी हुई मिली तो मामले का खुलासा होना शुरु हो गया. उंगलियों में एक सिल्वर रिंग थी, ये रिंग ब्लैंका अरेलानो की थी. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कटा हुआ सिर, हाथ, धड़ बरामद किया है. बाद पुलिस ने कहा कि ये सारे बॉडी पार्ट्स ब्लैंका के ही हैं.
17 नवंबर को पुलिस ने आरोपी प्रेमी जुआन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उस पर ब्लैंका की हत्या के अलावा मानव अंगों की तस्करी का भी आरोप लगा है. पुलिस मामले की कर रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

