त्योहार

Planetary Alignment 2023: सीधी रेखा में नजर आए एक साथ पांच ग्रह, आसमान में दिखी अद्भुत खगोलीय घटना, देखें तस्वीरें

मंगलवार की शाम को आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना उस वक्त देखने को मिली, जब एक साथ पांच ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आए. आसमान में ध्यान से देखने पर 5 ग्रहों बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल की मोतियों जैसी माला नजर आई.

Planetary Alignment 2023: सीधी रेखा में नजर आए एक साथ पांच ग्रह, आसमान में दिखी अद्भुत खगोलीय घटना, देखें तस्वीरें
Planetary Alignment 2023 | Photo: Twitter

Planetary Alignment 2023: मंगलवार (28 मार्च 2023) की रात आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना उस वक्त देखने को मिली, जब एक साथ पांच ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आए. आसमान में ध्यान से देखने पर 5 ग्रहों बुध (Mercury), बृहस्पति (Jupiter), शुक्र (Venus), यूरेनस (Uranus) और मंगल (Mars) की मोतियों जैसी माला नजर आई और पृथ्वी से इस नजारे को स्पष्ट तौर पर देखा गया. इस दुर्लभ खगोलीय घटना (Astronomical Phenomenon) के दौरान ग्रहों के राजकुमार बुध, देवताओं के गुरु बृहस्पति, दैत्य गुरु शुक्र के साथ यूरेनस और मंगल, चंद्रमा के करीब एक सीधी रेखा में नजर आए. उस दौरान ग्रहों की यह स्थिति मोतियों की माला जैसे आकार में नजर आई. इस खगोलीय घटना के बाद अब 11 अप्रैल 2023 को बुध, शुक्र, मंगल और यूरेनस एक साथ नजर आएंगे. आइए देखते हैं इस अद्भुत खगोलीय घटना की मनमोहक तस्वीरें...

Planetary Alignment 2023 | Photo: Twitter

यहां देखें विडियो 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).