Aditya L1 Mission: 'यह एक सपने के सच होने जैसा है, पूरी टीम को धन्यवाद', आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर बोली निदेशक निगार शाजी- Video
आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर आदित्य एल-1 की परियोजना निदेशक निगार शाजी का कहना है, "यह एक सपने के सच होने जैसा है. मुझे बेहद खुशी है कि आदित्य एल-1 को पीएसएलवी द्वारा इंजेक्ट किया गया है. आदित्य एल-1 ने अपनी 125 दिनों की लंबी यात्रा शुरू कर दी है.
Aditya L1 Mission: आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर आदित्य एल-1 की परियोजना निदेशक निगार शाजी का कहना है, "यह एक सपने के सच होने जैसा है. मुझे बेहद खुशी है कि आदित्य एल-1 को पीएसएलवी द्वारा इंजेक्ट किया गया है. आदित्य एल-1 ने अपनी 125 दिनों की लंबी यात्रा शुरू कर दी है. एक बार जब आदित्य एल-1 चालू हो जाएगा, तो यह देश और वैश्विक वैज्ञानिक बिरादरी के लिए एक संपत्ति होगी. मैं इस मिशन को संभव बनाने में उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं." यह भी पढ़ें: Aditya L1 Launched: देश में आदित्य एल1 सफलतापूर्वक लॉन्च, पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियर को दी बधाई
बात दें की चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत ने सूरज की ओर कदम बढ़ा दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर दिया है. श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी. अंतरिक्ष यान, 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा. यह वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा.
देखें वीडियो:
#WATCH | On the successful launch of Aditya L-1, Project Director of Aditya L-1, Nigar Shaji says, "This is like a dream come true. I am extremely happy that Aditya L-1 has been injected by PSLV. Aditya L-1 has started its 125 days of long journey. Once Aditya L-1 is… pic.twitter.com/zs1avDJ9ba
— ANI (@ANI) September 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

