Mission Aditya L-1: अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचने वाला है आदित्य L-1, इसरो का पहला सूर्य मिशन रचेगा इतिहास
इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 इतिहास रचने को तैयार है. आज (06 जनवरी 2023) शाम यह अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचने वाला है और करीब 4 बजे इसे अपनी कक्षा में स्थापित किया जाएगा.
Mission Aditya L-1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला सूर्य मिशन (Mission Sun) आदित्य एल-1 (Aditya L-1) इतिहास रचने को तैयार है. आज (06 जनवरी 2023) शाम यह अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचने वाला है और करीब 4 बजे इसे अपनी कक्षा में स्थापित किया जाएगा. आदित्य एल-1 करीब तीन महीने बाद आर्बिट में एंट्री करने वाला है, लेकिन इसका आखिरी पड़ाव काफी जटिल है. आपको बता दें कि मिशन मून (Mission Moon) की कामयाबी के करीब 10 दिन बाद इसरो ने आदित्य एल-1 को लॉन्च किया था. इसके लैग्रेंजियन प्वाइंट तक पहुंचने को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां पर धरती और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल एक-दूसरे को अपनी ओर खींचता है. इसके साथ ही इसरो (ISRO) के लिए यह मिशन इसलिए भी अहम है, क्योंकि सूरज के बेहद करीब किसी मिशन को भेजने में कुछ ही देशों को सफलता हासिल हुई है. यह भी पढ़ें: Aditya L-1 Mission Update: ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने दी बड़ी अपडेट, आदित्य एल1 इस दिन लैग्रेंज पॉइंट पर करेगा लैंड, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

