Mahadev APP, 21 Online Betting Apps Banned: ईडी की जांच के बीच केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, महादेव ऐप और अन्य 21 ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर लगा प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बीच बड़ी कार्रवाई की, आईटी मंत्रालय ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टेबाजी ऐप्स ब्लॉक करने का आदेश दिया है.
Mahadev APP, 21 Online Betting Apps Banned: केंद्र की मोदी सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बीच बड़ी कार्रवाई की. आईटी मंत्रालय ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप समेत 22सट्टेबाजी ऐप्स ब्लॉक करने का आदेश दिया है. केंद्र जिन 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश दिए, उनमें महादेव सट्टेबाजी ऐप के अलावा रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो जैसे प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म शामिल हैं.
वहीं विधानसभा चुनावों से पहले ईडी ने शुक्रवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऑनलाइन बुक प्रमोटर्स के प्रमोटरों द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. ईडी ने कहा कि उसे विश्वसनीय इनपुट मिले और उसने 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ में एक सफल तलाशी अभियान चलाया, जिसमें चुनावी राज्य में 5.39 करोड़ रुपये नकद पकड़े गए हैं.
Tweet:
Mahadev APP, 21 online betting apps banned amid #ED's money laundering probe
Read: https://t.co/WpzdpVUKn8 pic.twitter.com/28AcOvF0w4
— IANS (@ians_india) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

