World Athletics Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय एथलीट, देखें वीडियो

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. बता दें की वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया है.

World Athletics Championships 2023: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.  बता दें की वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया है. इतना ही नहीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं.

फाइनल में नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, जो इस स्पर्धा में सबसे अधिक रहा. नीरज चोपड़ा के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर में कांस्य पदक जीता.  नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\